फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Block pramukh election

561 बीडीसी सदस्यों ने चुने सात ब्लॉक प्रमुख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Block pramukh election
561 बीडीसी सदस्यों ने चुने सात ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के 16 ब्लॉक में से नौ ब्लॉक पर निर्विरोध प्रत्याशियों के निर्वाचित होने के बाद शनिवार को सात ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। इस दौरान कुल 1315 बीडीसी सदस्यों में से 561 सदस्यों ने शनिवार को अपने मत का प्रयोग करते हुए ब्लॉक प्रमुख का चयन किया। सुबह 11 बजे ही ब्लॉक पर बीडीसी सदस्य अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचने लगे।
सदर ब्लॉक पर भाजपा की करारी हार, सीमा परवीन जीतीं
सदर ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशी से करारी हार झेलनी पड़ी। शनिवार को मतदान के दौरान 97 में से 96 बीडीसी सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान निर्दलीय सीमा परवीन को 93, भाजपा समर्थित केपी सिंह को दो और एक वोट निरस्त हो गई। सत्ता में होने के बाद भी सदर ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी की करारी हार ने भाजपा नेताओं की रणनीति और गुटबाजी की चर्चा लोगों की जुबान पर है।
विज्ञापन

अगौता ब्लॉक प्रमुख बनी रेनू चौधरी
अगौता। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान 62 बीडीसी सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रेनू चौधरी को 41, सपा-रालोद प्रत्याशी ब्रजपाल तेवतिया को मात्र 20 वोट मिल सके और एक वोट रद हो गया। जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी रेनू चौधरी ने 21 वोट के बड़े अंतर से जीत हासिल की। एडीओ अगौता अमित कुमार ने विजयी प्रत्याशी रेनू चौधरी को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारपुर में भाजपा के पंकज कुमार गौतम बने प्रमुख
शिकारपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन दिन से चल रही खींचतान शनिवार को मतदान के बाद समाप्त हो गई। कुल 84 में से 83 बीडीसी सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान भाजपा समर्थित पंकज कुमार गौतम को 63 और सपा-रालोद समर्थित मोनिका सिंह को मात्र 20 वोट मिले। मतदान के दौरान पूरे दिन दोनों दलों के समर्थक मतदान केंद्र से दूर मंडी परिसर में ही अपना डेरा जमाए रहे।
बीबीनगर में रजनी ने उर्वशी को हराया
बीबीनगर। ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला था। शनिवार को कुल 52 बीडीसी सदस्यों में से 51 ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रजनी सिरोही को 32 और उर्वशी को 19 वोट मिले। जिसके चलते 13 वोट से रजनी सिरोही को विजेता घोषित कर दिया। परिणाम जारी होने के बाद रजनी के समर्थकों में खुशी का माहौल था, जबकि उर्वशी के समर्थक मायूस होकर घर लौटे।
दानपुर में निर्दलीय आनंद ने भाजपा प्रत्याशी को हराया
डिबाई/दानपुर। भाजपा नेताओं के दो गुटों की प्रतिष्ठा में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख की सीट भाजपा को गंवानी पड़ी। मतदान में भाजपा समर्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह को केवल 25 वोट मिले, जबकि निर्दलीय और भाजपा के कई बड़े नेताओं के समर्थन से मैदान में उतरे आनंद लोधी को 65 वोट मिले। दो वोट निरस्त हो गए थे, जिसके चलते आनंद लोधी को 40 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया।
स्याना में निर्दलीय ललिता ने भाजपा की शिखा को तीन वोट से हराया
स्याना। ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशी से नजदीकी हार झेलनी पड़ी। कुल 51 वोट में से निर्दलीय प्रत्याशी ललिता चौहान को 27 और भाजपा प्रत्याशी शिखा त्यागी को 24 वोट मिले। जिसके चलते तीन वोट से निर्दलीय प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद चुनाव के प्रभारी बनाए गए क्षेत्र के नेताओं की काफी किरकिरी हुई है।
सिकंदराबा ब्लॉक पर जीतीं आशा भाटी
सिकंदराबाद। ब्लॉक पर प्रमुख पद के लिए भाजपा से कई दावेदारों की दावेदारी के चलते भाजपा ने सिकंदराबाद ब्लॉक को खाली छोड़ दिया था। भाजपा की ओर से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया था। जबकि विपक्ष ने भी अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था। जिसके चलते ब्लॉक प्रमुख के लिए एक बार फिर पुराने प्रतिद्वंदी पुष्पेंद्र भाटी और मनीष भाटी के बीच मुकाबला सिमट गया था। महिला सीट होने के कारण मनीष भाटी ने अपनी पत्नी रीना भाटी, पुष्पेंद्र भाटी ने अपनी पत्नी आशा भाटी को मैदान में उतारा था। दोनों ही प्रत्याशियों को सत्ताधारी नेताओं का समर्थन प्राप्त था। दोनों प्रत्याशियों को सत्ताधारी नेताओं का समर्थन प्राप्त होने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया था। शनिवार को हुए मतदान में कड़े मुकाबले के बीच आशा भाटी विजय रही। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि कुल 126 मतों में 124 बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आशा भाटी को 71 मत मिले, रीना भाटी को 50 मत मिले। आशा भाटी 21 मतों से विजयी रहीं।

कोविड नियमों के उल्लंघन पर 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
स्याना। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख के लिए चल रहे मतदान के दौरान बुलंदशहर स्टैंड पर धारा 144 का उल्लंघन व कोरोना संक्रमण के चलते झुंड बनाकर खड़े रहने के आरोप में पुलिस ने चौदह लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जेके सिंह ने बताया कि एसआई ऋषिपाल सिंह ने चुनाव के दौरान जब चेकिंग की तो उन्हें ये लोग नियमों का उल्लंघन करते मिले, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed