फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Black River spoiling the city's 'Lifeline'

काली नदी बिगाड़ रही शहर की ‘लाइफ लाइन’

Mon, 27 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Mon, 27 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Black River spoiling the city's 'Lifeline'
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

काली नदी गांव के साथ ही शहरी इलाकों की भी ‘लाइफलाइन’ बिगाड़ रही है। इसके प्रदूषण बढ़कर शहर की 12 कालोनियों तक  पहुंच गया है। काली नदी से सटी कालोनियोें में पीने का पानी दूषित हो चुका है। गुलावठी के गांव उस्तरा में तो दो लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है, जबकि गंभीर हालात में चार मौत से जूझ रहे हैं। जानलेवा कैंसर का कारण काली नदी में बह रहे जहरीले पानी को माना जा रहा है। इतना सब कुछ होने के बावजूद सरकारी मशीनरी एहतियाती कदम तक उठाने को तैयार नहीं है। शिकारपुर के गांव आंचरू कला में दूषित पानी से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रोगों की चपेट में हैं।

विज्ञापन



गुलावठी-सैदपुर मार्ग स्थित गांव उस्तरा निवासी वृद्ध महावीर सिंह को कैंसर है। महावीर वह बताते हैं कि गांव के निकट से गुजर रही काली नदी के कारण पूरे गांव का पानी दूषित हो चुका है। पानी की जांच नहीं की जाती है। यदि सैंपल लिया जाए तो इसमें घातक रसायन मिलेंगे। पानी इस हद तक दूषित हो चुका है कि कई पशुओं की भी जान जा चुकी है। सुनील (30) पुत्र राजवीर सिंह, सुखपाल (70) की मौत कैंसर से हुई है। वीर सिंह, फतह सिंह और महावीर सिंह कैंसर की चपेट में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन को कई बार हालात की गंभीरता से अवगत कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, काली नदी किनारे बसे गांव आंचरू कलां में पिछले पांच साल में कैंसर से चार लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल ठाकुर कुशलपाल सिंह की मौत कैंसर से हुई थी। दो वर्ष पहले कांती देवी पत्नी वीरपाल शर्मा की कैंसर से मौत हो चुकी है। वहीं, छह वर्ष पूर्व कांती देवी के पति वीरपाल शर्मा के अलावा रोशन लाल शर्मा की मौत कैंसर से हुई थी। काली नदी में आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे खतरनाक रासायनिक तत्व पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में काली बरपा रही कहर
काली नदी के दूषित पानी की जद में शहर की करीब 12 कालोनियां है। इन कालोनियां का पानी दूषित हो चुका है। शहर की ज्ञानलोक, आवास विकास प्रथम का कुछ भाग, बाईपास रोड, नई बस्ती धमैड़ा रोड, फैसलाबाद, ऊपरकोट का नीचला हिस्सा,  देवीपुरा, मोहनकुटी और रमपुरा का पानी दूषित हो चुका है।

शहरी इलाकों में समय समय पर पानी की जांच कराई जाती है। जल्द ही फिर से सैपलिंग कराकर दूषित पेयजल का प्रयोग बंद कराया जाएगा। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दूषित पानी वाले क्षेत्रों में पालिका की वाटर सप्लाई बढ़ाई जाएगी।   

एके सिंह
इओ बुलंदशहर
...
आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे रासायनिक तत्वों वाले पानी से किडनी, लीवर, फेफड़े आदि शरीर के संवेदनशील अंग कैंसर की चपेट में आ जाते हैं। हड्डी और दांत खराब होने लगते हैं। आंत और गले को भी इससे बड़ा नुकसान पहुंचता है। नाखून नीले हो जाते हैं। त्वचा भी खराब होने लगती है। कुल मिलाकर दोनों रासायनिक तत्व शरीर को खोखला बना देते हैं। - दीपक ओहरी, सीएमओ, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed