फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU workers sitting on strike in protest against waterlogging on the main road

Bulandshahar News: मुख्य मार्ग पर जलभराव के विरोध में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। खुर्जा-जेवर मार्ग पर कलंदरगढ़ी गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हो रहे जलभराव व जर्जर सड़क के विरोध में भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ता व ग्रामीण धरने पर बैठ गए। संगठन की ओर से पहले पंचायत की गई और इसके बाद सड़क नहीं बनने तक अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। साथ ही विभागों के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी के तहसील अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि कई बार मार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग, रेलवे विभाग और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया, मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। आलम यह है कि इन गड्ढों में 10-12 दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी तक भरा हुआ है। वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

यह जेवर जाने का मुख्य मार्ग है, जहां से रोजाना सत्ता दल के नेता और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, वही नजरअंदाज करके गुजर जाते हैं। इसी के विरोध में मंगलवार को धरना शुरू कर दिया गया है। जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान निहाल सिंह, दिलशाद, तामिल ठाकुर, योगेश फौजी, इंद्रजीत, अरमान, चौधरी राजेंद्र सिंह, बिशन पाल सिंह, कंचन सिंह, वीर सिंह, सुनील चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



धरने की जानकारी मिली थी। इसमें अवर अभियंता को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यह हिस्सा रेलवे के अंतर्गत आता है। यदि इसमें फिर भी निर्माण के लिए शासन से मंजृूरी मिलती है तो इसकी मरम्मत कराई जाएगी। - हेमंत सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

धरने की जानकारी मिली थी। इसमें अवर अभियंता को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यह हिस्सा रेलवे के अंतर्गत आता है। यदि इसमें फिर भी निर्माण के लिए शासन से मंजृूरी मिलती है तो इसकी मरम्मत कराई जाएगी। - हेमंत सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed