फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU lays siege to XEN office over electricity issues issues this ultimatum in Bulandshahr

बुलंदशहर: विद्युत समस्याओं को लेकर भाकियू ने एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव, दिया ये अल्टीमेटम

Fri, 18 Sep 2026 07:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

जीटी रोड स्थित ऊर्जा निगम के एक्सईएन कार्यालय के पर शुक्रवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने पंचायत की। जहां पर एसडीएम सतेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने उनको समझाकर शांत किया।

विज्ञापन
BKU lays siege to XEN office over electricity issues issues this ultimatum in Bulandshahr
भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने पंचायत की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीटी रोड स्थित ऊर्जा निगम के एक्सईएन कार्यालय के पर शुक्रवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने पंचायत की। जहां पर एसडीएम सतेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने उनको समझाकर शांत किया। वहीं संगठन ने मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चतकालीन धरना देने का निर्णय लिया।  

विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौधरी ने बताया कि करीब एक महीने पहले कुछ कार्यकर्ता एक्सईएन खुर्जा को समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने आए थे, जिसमें जर्जर तार और खंभों को बदलने व हाइटेंशन लाइन शिफ्ट कराने आदि मांग थी। इस दौरान एक्सईएन ने उनके साथ अभद्रता की थी। इसमें उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सभी अधिकारियों की मिलीभगत के साथ क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है। इसी के विरोध में शुक्रवार को पंचायत आयोजित की गई। इसमें ट्रैक्टर, बाइक व अन्य वाहनों से सैकड़ों कार्यकर्ता पंचायत में शामिल हुए। इसमें बिजली के जर्जर तार व खंभे बदलने, ट्रांसफार्मर का लोड़ बढ़ने आदि मांग रखी गई। इस संंबंध में धरना शुरू किया गया। वहीं सूचना पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह, बुलंदशहर एसई और अन्य अधिकारी पहुंचे। उनके समझाने के बाद पंचायत समाप्त की और 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह दस से शाम पांच बजे तक कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर को फिर से महापंचायत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed