फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU held mahapanchayat in tehsil regarding demands

Bulandshahar News: मांगों को लेकर तहसील पर भाकियू ने की महापंचायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
BKU held mahapanchayat in tehsil regarding demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। तहसील के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने महापंचायत की। इसका संचालन कैप्टन बिशन सिंह सिरोही और अध्यक्षता रामप्रसाद ने की। इसमें एसडीएम कमलेश गोयल और सीओ वरुण कुमार सिंह को मौके पर बैठाकर समस्याओं का समाधान कराया गया।

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि पंचायत में मुख्य रूप से विद्युत विभाग का मुद्दा उठा, जिसमें जर्जर तारों के बदलने, ग्रामीण परिवर्तक की क्षमता बढ़ाए जाने और नलकूपों के बिल पर हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग रखी। वहीं निराश्रित पशुओं को जल्द से जल्द पकड़ने और वन विभाग की ओर से किसानों पर मुकदमा दर्ज करने की समस्या समेत कई मांग रखी गई। पंचायत में करीब 25 से अधिक गांव के किसान मौजूद रहे। जो शाम पांच बजे समाप्त हुई। एसडीएम ने कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर कर दिया, तो कुछ समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया है। इस दौरान चौधरी गजेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, आलोक चौधरी, लोकेंद्र प्रधान, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed