{"_id":"56ec4cea4f1c1bd3618b4573","slug":"bku-demanded-reilief-fund-for-crop-destroyed-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों की बर्बादी पर गरजी भाकियू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों की बर्बादी पर गरजी भाकियू
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाकियू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने शुक्रवार को डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन भेजकर मौसम की मार से हुए फसल नुकसान की याद दिलाई। इससे पहले भाकियू नेता राजेबाबू पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन-नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
यूनियन के मंडल महामंत्री रविंद्र राजौरा एडवोकेट और जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से चार मांग भेजी गई हैं। इसमें प्रदेश के किसानों की हुई क्षति का आंकलन राज्य सरकार के प्रतिनिधि के साथ भारत सरकार का आपदा प्रबंधन मंत्रालय और कृषि मंत्रालय से कराए जाने के साथ ही 50 प्रतिशत राशि अविलंब जारी करने और शेष क्षतिपूर्ति आंकलन रिपोर्ट के बाद जारी करने की मांग की गई है।
इसके अलावा किसान क्रेडिट पर ऋण का ब्याज माफ करने और प्रदेश में किसान आयोग के गठन की मांग भी उठाई गई है। इस मौके पर जलदेवी, नरेश गिरी आदि मौजूद रहे।
वहीं बुगरासी में ओलावृष्टि की चपेट में आने से गेहूं की फसल खराब होने के बाद अब किसानों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी है। प्रदीप कुमार त्यागी, सुभाष गोस्वामी, अभयपाल सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान, प्रमोद कुमार आदि किसानों का कहना है कि बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि की चपेट में अधिकांश किसानों की गेहूं की फसल बेकार हो गई है। किसान पूर्व में ही महंगाई से त्रस्त है।उन्होंने फसल के नुकसान की जल्द से जल्द मुआवजे की मांग उठाई है।