फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU against the sugar mills agitation at Collectorate

भाकियू का गन्ना मिलों के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 22 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 22 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
BKU against the sugar mills agitation at Collectorate
कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल प्रबंधकों पर गन्ना पर्चियां नहीं भेजने का आरोप लगाया है। वहीं भाकियू ने जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाकियू के बैनर तले गन्ना किसान मलका पार्क पहुंचे। वहां पंचायत कर किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपते हुए जल्द किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। 
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि नोटबंदी के कारण किसान पहले से ही परेशान है उसके बाद भी मिल मालिक गन्ने की पर्चियां समय से नहीं भेज रहे है। जिससे किसान अपने खेतों को खाली नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जल्द खेत खाली होने पर गेहूं की बुवाई की जा सकती है। दूसरी ओर मिले भुगतान नहीं कर रही है जिसके कारण किसान बिजली का बिल करने मे असर्मथ है। बिजली बिल जमा नहीं होने पर पावर कारपोरेशन किसानों के नलकूपों का कनेक्शन काट रहा है जो गलत है।


किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान न होने पर प्रबंधक का घेराव किया जाएगा। किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। ब्रहमपाल सिंह, जसवंत सिंह, गंगा प्रसाद, गुडडू, सत्यपाल सिंह, वीरपाल सिंह, प्रमोद तेवतिया, राजेंद्र सिंह,  राजवीर सिंह, योगेंद्र, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed