फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU activists create ruckus on toll plaza

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया टोल प्लाजा पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
BKU activists create ruckus on toll plaza
गुलावठी-हापुड़ मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया टोल प्लाजा पर हंगामा
विज्ञापन

गुलावठी। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने गुलावठी-हापुड़ मार्ग पर ग्राम कुराना स्थित टोल प्लॉजा पर भाकियू कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी के विरोध में हंगामा किया। कार्यकर्ताओं टोल प्लॉजा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

भारतीय किसान यूनियन अंबावता जिला अध्यक्ष बिन्नू अधाना, जिला प्रभारी संजीव तेवतिया, जिला उपाध्यक्ष नितिन मोदी, उमेश तेवतिया, जिला मंत्री अमित गुर्जर, गुलावठी नगर अध्यक्ष इकराम खान, अंकुर, सिंटू आदि का कहना था कि भाकियू कार्यकर्ता हापुड़ की ओर से आ रहा था। टोल प्लाजा पर कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी एवं अभद्रता की गई। कार्यकर्ता के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में भाकियू के पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता एकत्र होकर टोल प्लाजा पहुंचे तथा हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टोल प्लाजा एवं भाकियू कार्यकर्ताओं में वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष नितिन मोदी ने चेतावनी दी है कि यदि टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई तो वह आंदोलन को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed