{"_id":"571525034f1c1b86768b4652","slug":"bjym-the-tricolor-flying-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। बुलंदशहर पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का सोमवार को नगर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने बुलंदशहर से अनूपशहर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति और देश स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में है। इस दौरान सचिन त्यागी, वरुण मोहन शर्मा, अभिषेक शर्मा, मुकेश शर्मा, सचिन शर्मा मौजूद रहे। वहीं, अनूपशहर में भी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
इस दौरान बुलंदशहर बस स्टैंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक नवलकिशोर गर्ग व पूर्व विधायक चौ.होशियार सिंह तथा बीजेपी क्षेत्रीय समिति सदस्य प्रताप चौधरी ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के हाथों राष्ट्रध्वज थमा कर किया।
जिलाध्यक्ष युवामोर्चा लक्ष्मीराज सिंह की पहल पर नगर भर में तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सीपी सिंह प्रताप चौधरी, चौधरी जयप्रकाश सिंह, प्रशांत वशिष्ठ, विपुल वार्ष्णेय मौजूद रहे।