फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP workers celebrated victory in Delhi Assembly elections

Bulandshahar News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated victory in Delhi Assembly elections
सिकंदराबाद दिल्ली में भाजपा की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता संवाद
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत पर शनिवार को जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय के साथ विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में जश्न मनाया। इस दौरान विकास चौहान ने कहा कि यह पार्टी की नीतियों पर लोगों का विश्वास है कि दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। अनूपशहर में मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन

गुलावठी में नगर अध्यक्ष राजीव सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया समेत अन्य ने कैंप कार्यालय पर मिठाई बांटी। डिबाई में विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल, अनार सिंह समेत अन्य ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। स्याना में श्री राम तिराहे पर भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराबाद में भाजपाइयों ने नगर पालिका अध्यक्ष डा. प्रदीप दीक्षित, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जीत को जनता की जीत बताया। मौके पर भाजयुमो पूर्व उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, भजनलाल बोहरा, पिंकी बोहरा, तित्रवेश गुप्ता, सुरेशचंद शर्मा, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed