फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP will not rob farmers

किसानों को लुटने नहीं देगी भाजपा

Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP will not rob farmers
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गुलावठी में सांसद रमेश बिधूड़ी ने ग्राम बरमदपुर में बृहस्पतिवार को किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो किसानों को लुटने नहीं देगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

 उन्होंने े किसानों सेे आह्वान किया कि एकजुट होकर अपना वजूद दिखाए और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएं। रमेश बिधूड़ी ने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की कुर्बानी को उचित सम्मान दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व विधायक विमला सोलंकी ने कहा कि गुलावठी-बरमदपुर-समकोला मार्ग का निर्माण शीघ्र होगा। यह सड़क उन्होंने स्वीकृत करा दी है और टेंडर भी हो गए हैं। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, देवेंद्र खटाना, सुंदरपाल सिंह तेवतिया, डॉ अशोक नागर आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अशोक बिधूड़ी एवं अमित कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुलंदशहर के एक होटल में बृहस्पतिवार को दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी और जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर भाजपा विधानसभा बूथ अध्यक्षों की बैठक की शुरुआत की।

यहां जिलाध्यक्ष हिमंाशु मित्तल ने सभी कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों का आभार जताया। बैठक में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, अमित बाल्मीकि, नागेंद्र सिंह, वरुण मोहन शर्मा, राजकुमार बाल्मीकि, शरद त्रिवेदी, संजय महेश्वरी, सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।

प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा
स्याना (ब्यूरो)। भाजपा सांसद व प्रदेश चुनाव सहसंयोजक रमेश विधूड़ी ने कहा कि मिशन 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा जैसा सांगठनिक कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं है।


स्याना आगमन के दौरान बीबीनगर रोड पर डॉ. अजय भइया के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा किए गए स्वागत के दौरान सांसद ने उक्त बातें कहीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, डॉ. कपिल त्यागी, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अमित त्यागी, बिटटू रस्तोगी, टोनी सभासद, रामकुमार त्यागी, पिंटू रस्तोगी, प्रेमनारायण त्यागी, सरदार तेजेंद्र निक्कू आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed