फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP officials danced at Holi Milan function

Bulandshahar News: भाजपा के होली मिलन समारोह में थिरके पदाधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP officials danced at Holi Milan function
भाजपा के होली मिलन समारोह में मौजूद सांसद और जिलाध्यक्ष।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। भाजपा के होली मिलन समारोह में बुधवार को सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अंतुल तेवतिया, सांसद डॉ.भोला सिंह के साथ विधायक, जिलाध्यक्ष विकास चौहान और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने शिरकत की। सांसद डॉ.भोला सिंह ने कहा कि होली के त्योहार को प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना पेश करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करें और अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। मौके पर लोकसभा प्रभारी जयपाल सिंह व्यस्त, योगेंद्र चौधरी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा, लोकसभा संयोजक विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, सीपी सिंह, हिमांशु मित्तल, दीपक ऋषि, युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, संजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed