फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP leader angry with police warns of self-immolation

पुलिस से खफा भाजपा नेत्री ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से खफा भाजपा नेत्री ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली भाजपा नेत्री ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला के साथ वर्ष 2018 में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। पुलिस ने महिला का मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। महिला कई बार एसएसपी से मिल चुकी और अन्य अधिकारियों से भी संपर्क किया जा चुका। अब महिला ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह मीडिया और पुलिस के सामने आत्मदाह कर लेगी।

महिला ने बताया कि वह भाजपा के एक संगठन में पदाधिकारी है। उसके साथ एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद उसने इस मामले की शिकायत नगर कोतवाली में की। पुलिस ने उपरोक्त सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोप है कि मामले में चार्जशीट होने के बाद अदालत में चली गई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। अब अदालत से भी आरोपियों के गैर जमानती वारंट हो चुके हैं। यह वारंट थाने में भी पहुंच गए हैं। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नही लिया है। आरोप है कि आरोपी पक्ष अधिकारियों पर किसी न किसी से दबाव बनवाता रहता है। इसी कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आगामी 10 दिनों के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही ना किए जाने पर पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed