{"_id":"5728c3ee4f1c1b2a3b5ccfd5","slug":"bjp-and-the-congress-ticket-booby","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस टिकट देने में फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस टिकट देने में फिसड्डी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 03 May 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में सत्ता हासिल करने और चुनावी जंग में उतरने के लिए उतावले राजनीतिक दल तैयारी को लेकर फिसड्ड़ी साबित हो रहे हैं। जिले में भाजपा और कांग्रेस तो अपने उम्मीदवार घोषित करने की लड़ाई में पिछड़ गई है।
विज्ञापन
सपा में घोषित उम्मीदवार बदलने की कवायद चल रही है। रालोद अभी समझौते की बैसाखी हासिल करने के इंतजार में हैं। बसपा ने जरूर उम्मीदवार घोषणा में बढ़त बनाई हुई है।
विज्ञापन
भाजपा
भारतीय जनता पार्टी में अभी तक जिले की सात में से एक भी सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। एक सिकंदराबाद सीट पर उनकी विधायक विमला सोंलकी है। उनका टिकट पक्का माना जा रहा है। बाकी छह सीटों पर दावेदारों की फौज लंबी है, लेकिन नाम किसी का फाइनल नहीं हैं।
विज्ञापन
हालात ऐसे है कि भाजपा संगठन के अलावा आरएसएस भी उम्मीदवार चयन को लेकर जुटी है। भाजपा और आरएसएस ने समानांतर संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की है। नए जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल का कहना है कि जल्द पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा और पार्टी जल्द उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी।
कांग्रेस
25 साल से अधिक से सत्ता से दूर कांग्रेस अभी भी 2017 के जंग के मैदान में पीछे है। उसके जिले में स्याना से दिलनवाज खां और खुर्जा से बंसी पहाड़िया विधायक हैं। बाकी पांच सीट पर संभावित दावेदारों के नाम फाइनल करने के लिए रायशुुमारी की जा चुकी है।
उसके बाद भी अभी तक किसी एक नाम पर मुहर हाईकमान नहीं लगा सका है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी का कहना है कि नाम लगभग फाइनल है। रायशुमारी के बाद सारी स्थिति साफ है। उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द और सही वक्त पर किया जाएगा।
सपा
समाजवादी पार्टी के यहां डिबाई से गुड्डू पंड़ित और शिकारपर से मुकेश शर्मा विधायक है। बाकी पांच में से चार पर सिकंदराबाद से अब्दुल रब, खुर्जा से सुनीता चौहान, बुलंदशहर सदर से मुस्तकीम, अनूपशहर से हिमायत अली को मैदान में उतारा है।
स्याना पर अभी मंछन चल रहा है। फिलहाल हलात ऐसे है कि एक गोषित प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। एक को पार्टी ही बेहद कमजोर मान रही है। इसलिए दो पर प्रत्याशी बदलने की अटकलें हैं।
हालांकि पार्टी इस मुद्दे पर चुप है। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर का कहना है कि स्याना पर भी जल्द उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा। विरोधी पार्टी को बदनाम करने के लिए अफवाह उड़ाते रहते हैे।
बसपा
बसपा चुनावी जंग को फतह करने के लिए कई माह से जुटी है। वह सभी सात सीट पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। बसपा के बुलंदशहर से हाजी अलीम, अनूपशहर से गजेंद्र सिंह विधायक है।
स्याना से संजय शर्मा, शिकारपुर से मुकुल उपाध्याय, खुर्जा से अर्जुन सिंह, सिकंदराबाद से हाजी इमरान अंसारी और डिबाई से भी देवेंद्र भारद्वाज का नाम तय हो गया है। एक दो दिन में घोषणा हो जाएगी। कुल मिलाकर बसपा की चुनावी तैयारी यहां सबसे ज्यादा है।
बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन का कहना है कि पार्टी चुनाव की पूरी तैयारी में है। सभीं सीटों पर गांव गांव काम हो रहा है। बसपा के पक्ष में लहर है। जिले में नीला परचम लहराएगा।
रालोद
रालोद का कोई प्रत्याशी तय नहीं हैं। वह पहले जेडीयू और अब भाजपा से गठबंधन में उलझा है। हालांकि अभी दोनों जगह की तस्वीर साफ नहीं। रालोद की अकेले चुनाव में उतारकर बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद कम ही है।
रालोद जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि हाईकमान फिलहाल गठबंधन पर विचार कर रहा है, जो प्रदेश के लिए जरूर है। जल्द सब तय हो जाएगा और प्रत्याशी सामने होंगे। कई सीटों पर रालोद की जीत तय है।