{"_id":"cde3593d82810f590f69d7d27d98a7a7","slug":"bike-riders-nailed-by-a-car-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन लोगों को कार ने ठोंका, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन लोगों को कार ने ठोंका, दो की मौत
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाड़ौल गांव के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को रौंद डाला। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। गुस्साए ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ईलना गांव निवासी राहुल पुत्र राजेंद्र का साला शिवम पुत्र विनोद आहार के गांव नौरंगाबाद आया था।
शनिवार शाम 6.30 बजे राहुल शिवम को गांव के ही जयप्रकाश पुत्र जुगला के साथ बाइक से जहांगीराबाद छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर जाड़ौल पुलिस चौकी के पास जहांगीराबाद की ओर से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में जयप्रकाश (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
राहुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने स्कार्पियों को अपने कब्जे में ले लिया।
हादसे की सूचना पर ईलना गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया।
करीब घंटे भर समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।