फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bike rider dies due to car collision

Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्र के खबरा गांव रोड पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी चालक तेज ध्वनि में गाने बजाते हुए कार भगा रहा था।
ढाकर गांव के प्रधान राजू ने बताया कि उनके गांव निवासी रोहित पुत्र विनोद और पवन (20) पुत्र किशन लाल ढाकर मोड़ के पास फूल की दुकान करते थे। पवन मूलरूप से अरनिया क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान में ढाकर निवासी अपने जीजा जीतू के यहां रह रहा था। मंगलवार शाम को दोनों युवक खबरा गांव से ढाकर की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, तभी कार में बैठे चालक समेत तीन व्यक्ति बाहर आ गए।
विज्ञापन

रोहित और पवन लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। युवकों को घायल देख आरोपी चालक और अन्य व्यक्ति कार छोड़कर वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रोहित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले में युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है। कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article