फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike broke the railing of the bridge and fell down...uncle and nephew died

Bulandshahar News: पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी बाइक...चाचा-भतीजे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike broke the railing of the bridge and fell down...uncle and nephew died
खुर्जा में अगवाल पुल के पास हुए  हादसे के बाद मौके पर पड़ी बाइक। संवाद
खुर्जा। एनएच-34 पर स्थित अगवाल पुल पर रेलिंग से टकरा कर बाइक सवार चाचा-भतीजे करीब 35 फुट नीचे गिर गए। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर जांच के लिए भेजा। साथ ही परिजनों को हादसे के विषय में अवगत कराया।
विज्ञापन

शिकारपुर निवासी शाहिद ने बताया कि उनके चाचा कोतवाली देहात के टांडा निवासी जान मोहम्मद (35) की स्याना अड्डा पर कन्फेक्शनरी की दुकान है। जान मोहम्मद बुधवार दोपहर को बाइक से खुर्जा के खीरखानी मोहल्ला स्थित अपने ननिहाल जा रहे थे। जान मोहम्मद के साथ उनके चाचा सलीम (70) भी थे। जब वह नेशनल हाइवे पर अगवाल पुल पर पहुंचे तो अज्ञात कारणों से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और किनारे पर लगी रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें बाइक रेलिंग में अटक गई और जान मोहम्मद व सलीम उछलकर पुल के नीचे गिर गए। 35 फुट नीचे गिरने पर उनकी वहीं मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों की जानकारी दी। सूचना मिलने पर शाहिद मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed