{"_id":"6b02a7c20fe9a2f08305092e","slug":"bicycles-distributed-to-meritorious-female-students-on-the-birth-anniversary-of-the-sp-founder-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: सपा के संस्थापक की जयंती पर मेधावी छात्राओं को साइकिल का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: सपा के संस्थापक की जयंती पर मेधावी छात्राओं को साइकिल का किया वितरण
Sun, 22 Nov 2026 01:59 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को साइकिल का किया वितरण
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता कुंवर नादिर शाह के नेतृत्व में 50 से अधिक मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि पार्टी के संस्थापक की जयंती पर विचार गोष्ठी, हलवा वितरण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ सपा नेता कुंवर नादिर शाह ने बताया कि सपा संस्थापक की जयंती पर जरूरतमंद मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण की। जिससे छात्राओं को स्कूल आने जाने में मदद मिलेगी। क्योंकि कई छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। संसाधनों के अभाव में उन्हें आवागमन में परेशानी होती है। ऐसे में साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल रब, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, बंशी पहाड़िया व चौधरी होशियार सिंह, जिला महासचिव कृष्णपाल यादव, दिनेश गुर्जर, लोधी चरन सिंह, हाजी अख्तर, सैय्यद गौहर अली, हरीश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
