{"_id":"698cbb5fd1dbed44b40da4b2","slug":"bhavokra-and-wajidpur-teams-won-the-match-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111448-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भवोकरा और वाजिदपुर की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भवोकरा और वाजिदपुर की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
खुर्जा। गोठनी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें मुख्य रूप से भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह रहीं। टूर्नामेंट के आयोजक मोहित तेवतिया ने बताया कि टूर्नामेंट में बुधवार को आठ आठ ओवर के दो मैच आयोजित किए गए।
पहला मैच भवोकरा व रूही गांव के बीच हुआ। इसमें भवोकरा की टीम ने आठ ओवर में 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूही जूनियर की टीम मात्र 138 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें भवोकरा ने 14 रनों से मैच जीता। इसके अलावा दूसरा मैच शाहपुर और वाजिदपुर के बीच खेला गया। इसमें शाहपुर ने आठ ओवर में 135 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी वाजिदपुर की टीम ने 7.2 ओवर में ही 136 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।