{"_id":"65033441c0bc75da0a0c2996","slug":"beat-up-married-women-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-962-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोला। दहेज में कार और पांच लाख नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से विवाहिता के दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई हैं। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
चोला क्षेत्र के गांव सुतारी निवासी अस्ताना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 23 फरवरी 2022 को थाना जेवर क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने 15 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद दहेज में पांच लाख नकद और कार के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान ससुराल द्वारा कई बार उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई।
मामले में कई बार समाज के लोगों की पंचायत भी हुई लेकिन उन्होंने पंचायत की बात भी मानने से इनकार कर दिया। मायके के लोगों के बार-बार समझाने पर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और बिना दहेज की मांग पूरी किये उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर पति, ससुरालियों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।