फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Be careful ... root will divert today

संभल कर निकलें... आज डायवर्ट रहेगा रूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Be careful ... root will divert today
संभल कर निकलें... आज डायवर्ट रहेगा रूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। आज रक्षाबंधन का त्योहार है। इससे पहले शनिवार और रविवार को लॉकडाउन होने के कारण सोमवार को शहर में वाहनों की भीड़ जुटने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए एसपी सिटी एवं ट्रैफिक प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।
रूट प्लान के तहत शहर के अंदर बड़े वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। छोटे वाहनों के लिए भी अलग मार्गों का प्रयोग किया जाएगा। बाजारों में केवल बाइक ही जा सकेंगी। यह डायवर्जन सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लागू रहेगा। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे। खुफिया विभाग भी इस दौरान पूर्ण रूप से सतर्क रहेगा। किसी भी दशा में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह डायवर्ट रहेगा रूट
- काला आम चौराहे से स्याना अड्डा, अनूपशहर अड्डा चौराहे की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को कालाआम से डीएवी फ्लाईओवर की ओर और स्याना अनूपशहर अड्डे से अंदर आने वाले चार पहिया वाहनों को शिकारपुर तिराहे से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंसारी चौक से डिप्टीगंज की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा।
- चांदपुर कट की तरफ से शहर के अंदर प्रवेश करने वाले सभी कॉमर्शियल वाहनों को चांदपुर कट पर ही रोक दिया जाएगा।
- डीएवी फ्लाईओवर से आने वाले भारी एवं कॉमर्शियल वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सांसद भोला सिंह के आवास के पास के कट से शहर के अंदर आने वाले भारी एवं कॉमर्शियल वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी।
- भूड़ चौराहे से शहर में प्रवेश करने वाले सभी कॉमर्शियल वाहनों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर हल्के चार पहिया वाहन भी बंद रखे जाएंगे।
- जैनपुर तिराहे से शहर में आने वाले चार पहिया, कॉमर्शियल वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी।
- मामन चुंगी से खुर्जा गेट चौकी तरफ जाने वाले सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
- देहात कोतवाली क्षेत्र के महाराणा प्रताप तिराहे से डीएवी फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed