{"_id":"56eae5af4f1c1ba7258b45cb","slug":"bda-s-illegal-colonies-in-secunderabad-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने सिकंदराबाद में ढहाईं अवैध कालोनियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने सिकंदराबाद में ढहाईं अवैध कालोनियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। बीडीए ने सिकंदराबाद हाईवे पर बन रही तीन अवैध कालोनियों को ढहा दिया। इसके अलावा अवैध तरीके से चल रहा हॉट मिक्स प्लांट भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने अवैध कालोनियों के खिलाफ सिकंदराबाद में अभियान चलाया। सिकंदराबाद हाईवे पर बीडीए अफसरों ने काटी गई अवैध कालोनी की बाउंड्री को बुलडोजर से गिरवा दिया। बीडीए की कार्रवाई से अवैध कालोनी काट रहे कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एक कालोनीनाइजर ने कार्रवाई का विरोध किया। बीडीए अफसरों के पास एक बड़े प्रशासनिक अफसर से सिफारिश भी लगवाई, लेकिन बीडीए अफसरों ने किसी की न सुनते हुए अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा सिकंदराबाद क्षेत्र में अवैध प्रकार से चल रहे हॉट मिक्स प्लांट को भी बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। हॉट मिक्स प्लांट संचालक ने बीडीए की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। बीडीए अफसरों और प्लांट संचालक के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई।
बाद में बीडीए अफसरों द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में बीडीए अफसरों ने सीलिंग की कार्रवाई पूरी की।