{"_id":"62f92a15b9be772979048641","slug":"basketball-bulandshahr-news-gbd2430298138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में डीपीएस और रैनेसा की टीम बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल में डीपीएस और रैनेसा की टीम बनीं विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबॉल में डीपीएस और रैनेसा की टीम बनीं विजेता
बुलंदशहर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक वर्ग की सात टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन डीपीएस और रैनेसा स्कूल की टीमें विजेता रहीं।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल, रैनेसा स्कूल, निर्मला कॉवेंट स्कूल, आजाद पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतोष इंटरनेशनल स्कूल और बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव भूपेंद्र सिंह द्वारा रिंग में बाल डालकर किया गया। बताया कि पहले दिन खेले गए मैच के दौरान डीपीएस ने ऑलसेंट पब्लिक स्कूल की टीम को और रैनेसा पब्लिक स्कूल की टीम ने बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम को पराजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पूर्व सभासद सुखदेव शर्मा, अंशकालिक बाक्सिंग प्रशिक्षक सचिन शुक्ल आदि मौजूद रहे।