{"_id":"61fab8a0b8ae747cda14edee","slug":"bar-election-bulandshahr-news-gbd2335613161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: ब्रूनो भूषण निर्विरोध सहसचिव सामान्य, मनोज बने सहसचिव पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव: ब्रूनो भूषण निर्विरोध सहसचिव सामान्य, मनोज बने सहसचिव पुस्तकालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार चुनाव: ब्रूनो भूषण निर्विरोध सहसचिव सामान्य, मनोज बने सहसचिव पुस्तकालय
बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्य पद के लिए मंगलवार को हुए नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच हुई। जिसमें सभी पत्र सही पाए गए। वहीं, चुनाव अधिकारी ने सहसचिव सामान्य और पुस्तकालय के पद पर एक-एक नामांकन होने पर दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया है।
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी यशपाल सिंह राघव ने बताया कि मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई थी। बुधवार को बार सभागार में एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच की गई और शाम को नाम वापसी का समय था। लेकिन, किसी ने भी अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। हालांकि, सहसचिव सामान्य पद पर अधिवक्ता ब्रूनो भूषण और पुस्तकालय पर अधिवक्ता मनोज कुमार को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी आठ फरवरी को अब अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता दिनेश सिंह और अनिल कुमार गौड़ के लिए जबकि, महासचिव पद के लिए अधिवक्ता गौरव माहेश्वरी और दिनेश कुमार मैदान में रहेंगे। उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी हैं। जिनमें अधिवक्ता रेखा शर्मा, अधिवक्ता डेजी रानी, रघुराज सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए अधिवक्ता अजय कुमार सिरोही और सीमा शर्मा के बीच मुकाबला होना है। वहीं, नई कार्यकारिणी में सदस्य के छह पद हैं। जिसके लिए अधिवक्ता मुकेश कुमार लोधी, वीरेंद्र कुमार, आरिश कादिर, वंदना सोम, भावना पंडित, विजयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, हरीश कुमार सैनी और संकल्प कौशिक कुल नौ अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला रहेगा। आठ फरवरी को दिन में मतदान के बाद शाम को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।