{"_id":"61f96892162c8c4ed351a50a","slug":"bar-election-bulandshahr-news-gbd2335119190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: अध्यक्ष-महासचिव पद के लिए दो-दो, उपाध्यक्ष के लिए चार नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव: अध्यक्ष-महासचिव पद के लिए दो-दो, उपाध्यक्ष के लिए चार नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार चुनाव: अध्यक्ष-महासचिव पद के लिए दो-दो, उपाध्यक्ष के लिए चार नामांकन
बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया मंगलवार को प्रारंभ हो गई। मतदान आगामी आठ फरवरी को होगा। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो और उपाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन हुए।
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी यशपाल सिंह राघव ने बताया कि मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई है। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता दिनेश सिंह और अनिल कुमार गौड़ ने नामांकन किया। जबकि, महासचिव पद के लिए अधिवक्ता गौरव माहेश्वरी और दिनेश कुमार ने पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रेखा शर्मा, अधिवक्ता डेजी रानी, रघुराज सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष के लिए अधिवक्ता अजय कुमार सिरोही और सीमा शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बताया कि सहसचिव सामान्य पद पर अधिवक्ता ब्रूनो भूषण और सह सचिव पुस्तकालय पद पर अधिवक्ता मनोज कुमार ने पर्चा भरा है। साफ है कि दोनों अधिवक्ता निर्विरोध रहेंगे। वहीं, नई कार्यकारिणी में सदस्य के छह पद हैं। जिसके लिए अधिवक्ता मुकेश कुमार लोधी, वीरेंद्र कुमार, आरिश कादिर, वंदना सोम, भावना पंडित, विजयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, हरीश कुमार सैनी और संकल्प कौशिक कुल नौ अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। बुधवार को बार सभागार में एल्डर्स कमेटी और चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच और पत्र वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सात फरवरी को टेंडर वोट और आठ फरवरी को दिन में मतदान के बाद शाम को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
ये है एल्डर्स कमेटी
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता जगदीश प्रसाद गुप्ता, ऋषि कुमार सिंह, रघुनंदन प्रसाद शर्मा, कन्हैया लाल गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, यतेंद्र सिंह बाची, कृष्ण कांत गुप्ता, आकाश सिंघल और साबिर मंसूरी नामांकन के दौरान बार सभागार में मौजूद रहे।