{"_id":"61c5f6408a1e3016547beb06","slug":"bar-election-bulandshahr-news-gbd2316349195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवरपाल शर्मा अध्यक्ष और दीपक सक्सेना बने बार सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवरपाल शर्मा अध्यक्ष और दीपक सक्सेना बने बार सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरपाल शर्मा अध्यक्ष और दीपक सक्सेना बने बार सचिव
अनूपशहर। बार एसोसिएशन अनूपशहर की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चयन के लिए शुक्रवार को बार सभागार में मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर कुंवरपाल शर्मा, सचिव पद दीपक सक्सेना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकिशन ने विजय हासिल की। विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
अनूपशहर बार एसोसिएशन में 160 अधिवक्ता मतदाता हैं। शुक्रवार को मतदान के दौरान सभी अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया आठ दिसंबर से शुरू हुई। शुक्रवार को मतदान के दौरान अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता कुंवरपाल शर्मा को 160 में से 101 मत मिले, जबकि दूसरे प्रत्याशी राकेश वर्मा को 59 मत मिले। इस तरह कुंवरपाल शर्मा को 42 मतों से विजयी घोषित किया गया। सचिव पर दीपक सक्सेना को 111 मत हासिल हुए और दूसरे प्रत्याशी जयप्रकाश शर्मा को 48 मत हासिल हुए। जबकि, एक मत निरस्त हुआ। दीपक सक्सेना को 63 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकिशन को 83 और दूसरे प्रत्याशी विपिन चौधरी को 73 वोट मिले। वहीं तीन वोट निरस्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकिशन दस वोट से जीते। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद आकिब, वरिष्ठ सह सचिव पर पीयूष गोयल, कनिष्ठ सह सचिव पद पर धर्मेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर शाहबुद्दीन को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।