फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bankers who will selling bunker officers

बंक मारने वाले गुरूजी की ख्ाबर लेंगे अफसर

Tue, 04 Apr 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bankers who will selling bunker officers
स्कूलों का निरीक्षण - फोटो : SELF

विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब आसानी से बंक नहीं मार पाएंगे। ऐसे शिक्षकों की तलाश को अभियान चलेगा। डीएम के आदेश पर बीएसए ने शिक्षकों पर शिकंजा कसने को रणनीति बनाते हुए सभी एबीएसए को स्कूलों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षक अनुपस्थित मिले तो विभागीय कार्रवाई होगी।

  जिले में संचालित 1457 परिषदीय स्कूलों में सात हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं सेवारत हैं। अधिकतर स्कूलों में अध्यापक समय पर नहीं पहुंचते हैं। इनके स्कूलों से गायब रहने की शिकायतें मिलती हैं।
विज्ञापन


पूर्व में डीएम और बीएसए द्वारा किए गए निरीक्षण में भी शिक्षक स्कूलों से गायब मिले थे। तब चेतावनी दी थी कि ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। मगर, शिक्षकों पर कोई असर नहीं हुआ। अब डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने ऐसे शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए बीएसए को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपस्थित शिक्षकों की तलाश को अब अभियान चलाया जाएगा। बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि डीएम के आदेश पर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने को रणनीति बना ली है। सभी एबीएसए को स्कूलों का निरीक्षण कर ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर सूची देने के आदेश दिए हैं।


एबीएसए को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि उन्होंने किसी भी शिक्षक को बचाने का प्रयास किया तो बर्दाश्त नहीं होगा। बीएसए खुद भी स्कूलों का निरीक्षण कर बंक मारने वाले शिक्षकों का पता लगाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed