{"_id":"6648ebcaea1c4f7ba4076510","slug":"bank-fire-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-burnt-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103731-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शॉर्ट-सर्किट से बैंक में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शॉर्ट-सर्किट से बैंक में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। अस्पताल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार सुबह बिजली के तारों में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। आग धीरे-धीरे एसी के तारों में पहुंचकर पूरे बैंक में फैल गई। मौके पर अग्निशमन की एक गाड़ी पहुंची, जिसने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर की ओर एसी और अन्य विद्युत तार गुजर रहे हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे अचानक शॉर्ट-सर्किट के साथ तारों में आग लग गई। यह आग बढ़ते हुए अंदर की ओर चली गई और फर्नीचर पर लपट लग गई। इससे बैंक में फर्नीचर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने लगे। आग लगने के कारण धुआं बाहर आया। आस-पास के लोगों ने बैंक प्रबंधन और अग्निशमन को सूचना दी।
सूचना पर बैंक कर्मचारी व अग्निशमन की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक शाखा के अंदर लगे कई एसी, पंखे समेत काफी एरिया की फार-सीलिंग जल गई। गनीमत रही कि यह हादसा दोपहर के वक्त नहीं हुआ और आग समय से रोक ली गई।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक पालाराम ने बताया कि एटीएम की सप्लाई की तरफ शार्ट-सर्किट होने से आग लगी है। बैंक में अंदर की तरफ कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सतर्कता की दृष्टि से कबाड़ी बाजार और जंक्शन मार्ग स्थित शाखा में बैंक संबंधी कार्य शनिवार को किया गया।