फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Banjara community should register their caste along with their name in their documents: OP Rajbhar

Bulandshahar News: बंजारा समाज अपने दस्तावेजों में नाम के साथ दर्ज कराएं जातिः ओपी राजभर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Banjara community should register their caste along with their name in their documents: OP Rajbhar
छतारी में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ज्ञापन देते आवाम विकास मंच
छतारी। बंजारा समाज के लोग अपनी जाति को छिपाएं नहीं। बल्कि अपने दस्तावेजों में नाम के साथ जाति जरूर लिखें। यह अपना और सबका अधिकार है। यह बात रविवार को छतारी में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर पहले छतारी थाना पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने उनके स्वागत में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में जिला पंचायत की ओर से निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। इसके बाद चौंढेगा गांव के नगला बंजारा में आयोजित सामाजिक समरसता एवं अति पिछड़ा महासम्मेलन में पहुंचे।
विज्ञापन

वर्ष 2027 के चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, किस प्रकार प्रधानमंत्री पिछड़ा वर्ग को बढ़ावा देते हैं। उनके आश्वासन पूरे हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने बंजारा समाज को आगे बढ़कर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए कहा। सरकारी योजनाओं के आवेदन और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर तबके के विकास और सम्मान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होता है, तब उसका हक कोई नहीं छीन सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की राह पर है और पंचायत राज विभाग गांवों में स्वच्छता, सड़क और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में जुटा है।

वहीं, इस दौरान पंचायत सहायक यूनियन की ओर से कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने और आवाम विकास मंच की ओर से डिबाई को अलग जनपद बनाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed