फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bakreed taday

बकरीद आज, दो घंटे डायवर्ट रहेंगे एनएच-91 और 235

Tue, 13 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
bakreed taday
ईद - फोटो : अमर उजाला

ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को लेकर मंगलवार को सिकंदराबाद में एनएच-91 और गुलावठी में एनएच-235 पर करीब दो घंटे तक रूट डायवर्ट रहेगा। बकरीद की नमाज के बाद हाईवे से वाहन गुजरेंगे।

विज्ञापन


सिकंदराबाद और गुलावठी में ईदगाह और मुख्य मस्जिदें हाईवे किनारे हैं। त्योहार पर लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण ईदगाह और मस्जिदों में नमाजी नहीं समा पाते। ऐसे में लोगों को ईद की नामज हाईवे पर पढ़नी पड़ती है। इसी के मद्देनजर गुलावठी में सुबह सात बजे से नौ बजे तक हाईवे-235 पर वाहन नहीं गुजरेंगे।
विज्ञापन


हापुड़ और मेरठ की ओर से बुलंदशहर आने वाले वाहनों को शहर के बाहरी छोर पर रोक दिया जाएगा, ऐसा ही सिकंदराबाद में होगा। सिकंदराबाद में वहनों को बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बाईपास तिराहा और औद्योगिक क्षेत्र तिराहे पर बैरिकेटिंग की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बकरीद को लेकर अफसरों को जनपद में निर्बाध बिजली और पानी की सप्लाई के साथ पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालने का आदेश दिया है।  एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने  लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आह्वान किया है।

हाईवे पर लगा जाम
बकरीद पर बाजार में उमड़ी भीड़ से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशकक्त करनी पड़ी। लोगों ने बकरे खरीदने के अलावा अन्य सामान की भी खरीदारी की। दोपह करीब 12 बजे हाईवे पर लगे जाम से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

नगर के मुख्य तिराहे दनकौर तिराहे से खुर्जा गेट तक व दादरी गेट तक, दनकौर रोड पर पीली कोठी तक जाम लग गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि ईद की खरीदारी के लिए नगर समेत आस-पास के देहात से भीड़ पहुंचने के कारण जाम लग गया। वहीं, गुलावठी में भी पशु पैठ में कुर्बानी के पशुओं की जमकर खरीद फरोख्त हुई।

ईद मनाने घर चले मुसाफिरों ने झेली मुसीबत
 ईद के त्यौहार पर घर जाने जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को नगर के बस अड्डे, चौराहे आदि कई स्थानों पर लोग बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। देर शाम तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।


नौ दिन पूर्व चांद का दीदार होने के बाद मंगलवार को ईदुल-अजहा का त्यौहार मनाया जाएगा। इधर मंगलवार, बुधवार दो दिन की छुट्टियां होने के कारण सोमवार की सुबह से ही लोग घर जाने की तैयारी में लगे रहे। निजी वाहनों से लेकर रोडवेज बसों तक सभी में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed