फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Azadi ka mahotsav

जश्न-ए-आजादी के लिए दुल्हन की तरह सजा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Azadi ka mahotsav
जश्न-ए-आजादी के लिए दुल्हन की तरह सजा शहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। देश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में डीएम सुबह आठ बजे और निकुंज हॉल प्रदर्शनी मैदान में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप द्वारा सुबह नौ बजे द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा जनपद भर में सभी राजकीय कार्यालयों व हर घर तिरंगा अभियान के तहत ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का भी आयोजन प्रशासन की ओर से किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्ष गांठ को धूमधाम से मनाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के मुख्य चौराहों से लेकर सभी सरकारी कार्यालय तिरंगामयी हो गए हैं। जगह-जगह तिरंगा लाइट और दीवारों पर भी तिरंगा पेंट किया गया है। खासतौर पर कलक्ट्रेट परिसर से कालाआम चौराहा लगभग पूरी तरह से तिरंगे के रंगो में रंग चुुका है। सुबह आठ बजे डीएम सीपी सिंह कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही सुबह आठ बजे सभी सरकारी, गैरसरकारी, सभी ग्राम पंचायत, सभी विद्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान होगा। साथ ही डीएम व सभी तहसीलों पर एसडीएम के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नरेंद्र कश्यप निकुंज हॉल प्रदर्शनी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। सुबह छह बजे जनपदभर में प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह नौ बजे राजेबाबू पार्क सहित विभिन्न चौक चौराहों पर मौजूद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सुबह दस बजे पुरानी तहसील के सामने शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण होगा। इसके अलावा जिला कुष्ठ व वृद्धाश्रम में फल आदि वितरित किए जाएंगे। साथ ही जिला कारागार में भी ध्वजारोहण के बाद बंदी व कैदियों को मिष्ठान वितरित कि जाएगी। दोपहर 12 बजे जिला पंचायत हॉल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही रात नौ बजे हिंदी साहित्य परिषद में कवि सम्मेलन व मुशायरा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी जनपदवासियों से अपील है कि वह अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। - मीनू राणा, सिटी मजिस्ट्रेट
2000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस पर 2000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार देर रात तक एसएसपी श्लोक कुमार ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया।

नगरीय क्षेत्रों में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया जाएगा और दो हजार पुलिसकर्मियों को अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में सतर्क रहने और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शनिवार रात को एसएसपी श्लोक कुमार ने नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, विभिन्न कालोनियों, मुख्य बाजारों में निरीक्षण करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया और इस दौरान आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। एसएसपी ने विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को आदेश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, सराय, होटल, बाजार, सिनेमा हाल, मॉल, मल्टीप्लेक्स समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जाए। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की तलाशी ली जाए और पूछताछ करने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाए। उन्हाेंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो इसकी तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दी जाए। इसके अलावा यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो इसे शेयर करने से बचें और तत्काल पास के पुलिस थाने में इसकी शिकायत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed