‘सत्ता के लिए लोगों को लड़ाती हैं सपा-भाजपा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्योपाल सिंह के आवास पर शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और सांसद गुलाम नबी आजाद ने सपा-भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कार्यकताओं से विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने स्याना विधायक के पार्टी छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस से जो भी गया है, उसे निराशा ही मिली है।
आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गैरकांग्रेसी दलों ने लोगों को लड़ाकर सत्ता हासिल की है। किसी ने जाति के नाम पर लोगों को बांटा तो किसी ने धर्म के नाम पर। उन्होंने कहा कि मंदिर मुद्दे का राग अलापने वाली भाजपा को जनता समझ चुकी है। इसलिए भाजपा अब कैराना का मुद्दा पकड़े हुए है।
विधायक के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस से गया है, उसे निराशा हाथ लगी है। पार्टी में आने वाले लोगों को निराशा नहीं होगी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय सिरोही ने स्वागत किया।
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह, विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, नेता विधान परिषद नसीब पठान, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमानतुल्ला, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश सचिव नरेंद्र राठी, कार्तिकेय कौशिक, विधायक बंशी सिंह पहाड़िया, जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व आईएएस देवीदयाल, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र सोलंकी, गजनफर अली रहे।