फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Azad took a dig at the central and state government

‘सत्ता के लिए लोगों को लड़ाती हैं सपा-भाजपा’

Fri, 01 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 01 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Azad took a dig at the central and state government
गुलाम नवी आजाद - फोटो : amar ujala

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्योपाल सिंह के आवास पर शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और सांसद गुलाम नबी आजाद ने सपा-भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकताओं से विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने स्याना विधायक के पार्टी छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस से जो भी गया है, उसे निराशा ही मिली है।
विज्ञापन

 

आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गैरकांग्रेसी दलों ने लोगों को लड़ाकर सत्ता हासिल की है। किसी ने जाति के नाम पर लोगों को बांटा तो किसी ने धर्म के नाम पर। उन्होंने कहा कि मंदिर मुद्दे का राग अलापने वाली भाजपा को जनता समझ चुकी है। इसलिए भाजपा अब कैराना का मुद्दा पकड़े हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस से गया है, उसे निराशा हाथ लगी है। पार्टी में आने वाले लोगों को निराशा नहीं होगी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय सिरोही ने  स्वागत किया।


इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह, विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, नेता विधान परिषद नसीब पठान, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमानतुल्ला, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश सचिव नरेंद्र राठी, कार्तिकेय कौशिक, विधायक बंशी सिंह पहाड़िया, जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व आईएएस देवीदयाल, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र सोलंकी, गजनफर अली रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed