फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ayush and Nirmal ran the fastest in the 100 meter race.

Bulandshahar News: 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज दौड़े आयुष व निर्मल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ayush and Nirmal ran the fastest in the 100 meter race.
बीबीनगर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। स्रोत: 
बीबीनगर। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को सांसद खेलकूद स्पर्धा हुई। इसका शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र काली व नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक, कब्बड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, फुटबॉल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम आयुष त्यागी बीबीनगर व द्वितीय वंश सिरोही रहे।
विज्ञापन

बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रथम निर्मल बीबीनगर और द्वितीय साक्षी बीबीनगर रहीं। इसी तरह बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज की टीम पहले स्थान पर रही। फुटबॉल में भी प्रथम स्थान स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। लंबीकूद में ललित राजकीय महाविद्यालय बी बी नगर और जैवेलिन प्रतियोगिता में परवेज बीबी नगर ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र भर के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed