फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Avantika Devi temple monk looted in complex

अवंतिका देवी मंदिर परिसर में साधु से लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Avantika Devi temple monk looted in complex
अवंतिका देवी मंदिर परिसर में साधु से लूट
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र में शातिर बदमाश ने अवंतिका देवी मंदिर स्थित लाल कुटी आश्रम में पहुंचकर आश्रम के साधु को भरोसे में लिया और फिर उन्हें अपने हाथ से नशीला खाना खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह जेवरात व नगदी लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हई है।

थाना क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी मंदिर परिसर में लाल कुटी आश्रम है। जिसमें साधु पपोला महाराज अपने एक शिष्य के साथ काफी समय से रह रहे हैं। आश्रम का संचालन भी वह खुद ही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके आश्रम पर एक युवक सब्जी आदि लेकर पहुंचा था। जिसके बाद उसने आश्रम पर ही उनके लिए और अपने लिए खाना बनाया था। खाना खाने के बाद आश्रम संचालक और उनका शिष्य बेहोश हो गए। रविवार सुबह जब उनकी आंखें खुली तो आश्रम में रखी करीब 1.25 लाख की नगदी और साधु की एक सोने की चेन गायब थी। साथ ही आरोपी भी मौके से फरार था। इस बाबत साधु ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। हालांकि अभी तक मामले एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी आरोपी को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed