{"_id":"a3f971c29ba51b481979854b82454c24","slug":"auto-rickshaw-drivers-take-stand-against-e-rickshaw-routes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट को लेकर ऑटो-रिक्शा संचालक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट को लेकर ऑटो-रिक्शा संचालक आमने-सामने
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रूट प्लान को लेकर ऑटो और ई रिक्शा
विज्ञापन
संचालकों में ठन गई है। ऑटो रिक्शा संचालकों ने प्रशसान से शिकायत कर रूट
प्लान में परिवर्तन की मांग की है।
नए रूट प्लान के तहत ई-रिक्शा का रूट काला आम से भूड़ चौराहे तक निर्धारित किया गया है। अब तक ई रिक्शा नुमाइश फाटक तक ही आते-जाते थे। काला आम से भूड़ चौराहे तक ऑटो रिक्शा का संचालन होता है।
इसी से खफा ऑटो रिक्शा वालों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की है। कहा है कि यदि भूड़ चौराहे से ई-रिक्शों का संचालन शुरू किया गया तो ऑटो संचालकाें के सामने सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
ऑटो संचालकों ने ई-रिक्शों का रूट बदलने की मांग की है। बता दें नगर का सबसे कमाऊ रूट भूड़ चौराहा से काला आम है। सरताज, शहजाद, शाहआलम, आमिर, फरमान आदि ने प्रशासन से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं, टेंपो एसोसिएशन के अध्यक्ष सरताज ने बताया कि रूट प्लान को लेकर रविवार को काला आम चौराहा के निकट ई-रिक्शा संचालकों ने ऑटो संचालक को पीटा।
बताया इसकी शिकायत पुलिस की की गई है। सरताज ने बताया कि ऑटो रिक्शों का संचालन भूड़ चौराहे से काला आम तक होता है। शहर के बाकी रूट्स पर ई रिक्शों का संचालन है।
ये रूट भी अगर ऑटो संचालकों से छीन लिया गया उनका परिवार सड़क पर आ जाएगा।