फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   aurangabad murder case

न किसी से रंजिश, न परिवार में था कोई तनाव, तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है बलवीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
aurangabad murder case
45 मिनट तक आधा किमी के दायरे में जो भी मिला उसी को किया लहूलुहान
विज्ञापन

बुलंदशहर/औरंगाबाद। बलवीर उर्फ बल्लू के सिर पर जैसे खून सवार हो गया रहा हो। उसने 45 मिनट तक करीब आधा किलोमीटर के दायरे में जो भी मिला उसी पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बल्लू देखने में बेहद शांत स्वभाव का है। गुलावठी में पारस डेयरी में केमिस्ट है। होली पर्व पर छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। सुबह पत्नी के साथ खेत पर गया, इसी दौरान उस पर खून सवार हो गया। जो भी उसके सामने आया उस पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। सबसे पहले उसने नत्थी सिंह को शिकार बनाया। फिर दंपती प्रेमपाल और विमला पर हमला किया। कुछ दूर पहुंचने पर नौरंग मिला, तो उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद नत्थी के पुत्र प्रमोद की बाइक छीनी और परवाना नहर पुल पर दिलीप सिंह के पास जा पहुंचा। दिलीप सिंह के हाथों से बलकटी छीन ली और पाली गांव की ओर भाग गया। रास्ते में उसने एक खेत पर छिड़काव कर रहे रवि पर कातिलाना हमला किया। फिर तेजपाल, पुष्पेंद्र पर हमला कर खानपुर की ओर भाग निकला। आरोपी ने ज्यादातर लोगों के चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किए।
विज्ञापन

न किसी से रंजिश, न परिवार में था कोई तनाव
परिजनों की मानें तो बलवीर न तो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और न ही तनाव जैसी कोई बात थी। परिवार या गांव में भी उसका किसी से कोई मनमुटाव या झगड़ा नहीं था। ग्रामीणों का भी कहना है कि उसका किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था। न ही गांव में उसकी किसी से कोई रंजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों में लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने की खोज
वारदात की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। महिलाएं, युवा और ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर आरोपी की खोजबीन में जुट गए। खेत-खलिहानों में उसकी तलाश होने लगी। इस बीच खबर मिली कि आरोपी ने पाली और ढकरौली गांव में भी कुछ लोगों को जख्मी कर दिया है लेकिन, यह अफवाह निकली।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है बलवीर
आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। सबसे बड़ा भाई ओमप्रकाश फौज में है। दूसरे नंबर पर बलवीर है। बलवीर के तीन बच्चे हैं। तीसरा भाई कमल दिव्यांग है और गांव में ही खेतीबाड़ी करता है।

बल्लू के हमले के बाद खेतों से भागे ग्रामीण
आरोपी बल्लू के एक साथ ग्रामीणों पर हमला बोलने की सूचना मिलते ही खेतों पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण डर गए। खेतों से अपने-अपने घरों की ओर भाग निकले।
ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल में किया बंद
जो भी सामने आता, बल्लू उसी पर हमला कर देता। खौफ के चलते ग्रामीणों ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया था। इस डर से कि कहीं वह बच्चों को नुकसान न पहुंचा सके। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्कूल का गेट खोल कर बच्चों को सकुशल घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed