फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Audio viral

दरोगा को गाली देता रहा युवक, सुनते रहे थाना प्रभारी, ऑडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Audio viral
दरोगा को गाली देता रहा युवक, सुनते रहे थाना प्रभारी, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

खानपुर। थाना प्रभारी व एक युवक की फोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऑडियो में थानेदार से बातचीत कर रहा युवक खुद को गृह मंत्रालय का कर्मचारी बताते हुए एक दरोगा के खिलाफ जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। ऑडियो की हैरान करने वाली बात यह रही कि युवक द्वारा गालीगलौज किये जाने पर भी थानेदार शांति से सुनकर अपनी सफाई प्रस्तुत कर रहे है। मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक लगभग एक पखवाड़े पूर्व थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र जादौन एक मुकदमे में वांछित आरोपी सब्बू के घर दबिश देने गए थे। दबिश के दौरान आरोपी के परिजनों द्वारा दरवाजा ही नहीं खोला गया। दरोगा द्वारा बंद दरवाजे को खुलवाने के प्रयास में दरवाजा टूट कर लटक गया था। दरोगा की कार्रवाई से नाराज आरोपी के परिजनों ने दरोगा पर घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप भी लगा दिया था। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी पंजीकृत की गई थी। वहीं इसी मामले से जुड़ा एक ऑडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ऑडियो में बिलाल नाम का एक युवक खुद को गृह मंत्रालय में तैनात बताते हुए थाना प्रभारी पर रौब झाड़ रहा है। साथ ही दबिश देने गये दरोगा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे भुगतने की धमकी भी दे रहा है। अपने अधीनस्थ को गाली बक रहे युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के स्थान पर थाना प्रभारी उसकी अभद्र बातों को मौन स्वीकृति भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वायरल ऑडियो के बाद थाना प्रभारी भी साइलेंट मोड पर हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं। करीब 15 दिन पुराने इस ऑडियो के मामले में पुलिस की तरफ से बुधवार सुबह तक कोई कार्रवाई नही की गई। एसएसपी के संज्ञान में मामला आने पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल ऑडियो से पुलिस की छवि धूमिल
युवक व थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल होने से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। अधीनस्थ कर्मचारी पर अन्य युवक द्वारा इस तरीके से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर थाना प्रभारी द्वारा दी जा रही सफाई पर लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं। लोगों का आरोप है थाना क्षेत्र में लगातार घट रही घटनाओं से थाना प्रभारी की कार्यशैली संदेह के घेरे में है।

परिजनों से नहीं की गई अभद्रता
मामला लगभग 20 दिन पुराना है, दबिश के दौरान आरोपी के घर का दरवाजा टूट गया था। लेकिन परिजनों से कोई अभद्रता नहीं की गई थी। ऑडियो के बारे में आलाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
शैलेंद्र जादौन, सब इंस्पेक्टर, खानपुर
जल्द की जाएगी कार्रवाई
वायरल ऑडियो के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अलका सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed