फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Audi demanded as dowry, attempted murder by pushing from balcony

Bulandshahar News: दहेज में मांगी ऑडी, छज्जे से धक्का देकर हत्या का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Audi demanded as dowry, attempted murder by pushing from balcony
बुलंदशहर। दहेज में ऑडी कार न देने से खफा ससुरालीजनों ने विवाहिता को छत से धक्का देकर हत्या का प्रयास किया गया। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी सोनिका ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उनकी शादी मई 2022 में गाजियाबाद निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में ऑडी कार की मांग कर रहे थे। कार की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उनकी हत्या की योजना बनाई और कपड़े सुखाने के दौरान छज्जे से धक्का दे दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जब उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो आरोपियों ने उनका फोन छीन लिया। आरोप लगाया कि एक दिन आरोपी पति राहुल, सास व अन्य लोग खाने में धीमा जहर देने की योजना बना रहे थे। इसके चलते उन्होंने आरोपियों की योजना सुन ली और इसका विरोध किया। आरोप है कि कई बार आरोपियों ने खाने में जहर भी दिया। इसके चलते आज भी उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक नहीं है। कोतवाली देहात पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति राहुल, ससुर देवेंद्र शर्मा, सास सुनीता शर्मा और ननद किरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed