फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Atul Maheshwari scholarship exam today-2016

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Sun, 20 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship exam today-2016
छात्रवृ‌त्ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 नवंबर को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र पर पेपर शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड और 9ः45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

परीक्षा के लिए आजाद पब्लिक स्कूल, एसबीएमटी और ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, वे लिंक http:// www.amarujala.com/atul-maheshwri-chhatravritti-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले गूगल में इस लिंक को डालकर सर्च करना होगा। सर्च बटन दबाते ही स्क्रीन पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 का लिंक खुलेगा। इस लिंक से पेज ओपन करने पर डाउनलोड एडमिट कार्ड लिखा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उसके नीचे दो खाने बने होंगे, पहले में ई-मेल आईडी या दूसरे में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर सबमिट बटन क्लिक करना होगा। उसके बाद नीचे नाम चुनने को कहा जाएगा, क्योंकि एक ही नाम के कई विद्यार्थी हो सकते हैं।

जैसे ही आप अपना नाम चुनेंगे, उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा आएगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। आप उसका प्रिंट ले लें।

परीक्षार्थियों को अगर कोई समस्या आती है, या कोई शंका हो तो वे अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय में फोन नंबर 0120-4649136 और 0120-4694138 पर संपर्क कर सकते हैं।


जिन सेंटरों पर दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर को भी अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed