{"_id":"66fd7a7adddef5d3ae079b66","slug":"attempt-to-strangle-second-wife-along-with-first-wife-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122929-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी का गला घोंटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी का गला घोंटने का प्रयास
Wed, 02 Oct 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक युवक द्वारा अपनी दूसरी पत्नी का गला घोंटकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और उसकी पहली पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला किदवई नगर निवासी जन्नत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि करीब 17 साल पहले मोहम्मद शकील सैफी ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर निकाह किया था। जबकि आरोपी पहले से शादी-शुदा था। आरोप है कि 30 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे आरोपी शकील सैफी और उसकी पहली पत्नी सम्मी उर्फ समीम उनके घर में घुसे और मारपीट करते हुए दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। उनके शोर मचाने पर जब पड़ोसी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप लगाया कि आरोपी शकील सैफी के खिलाफ हत्या, फिरौती समेत अन्य मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) और 351 (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।