फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to spoil the atmosphere during Shri Ram Shobha Yatra, five people injured

Bulandshahar News: श्रीराम शोभायात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पांच लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere during Shri Ram Shobha Yatra, five people injured
खानपुर/डिबाई। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को निकाली गईं शोभायात्राओं में असामाजिक तत्वों ने विघ्न डालने की भी कोशिश की। खानपुर के जवासा में हुए पथराव में शोभायात्रा में शामिल तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं, डिबाई में शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडों में दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों ही मामलों को नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के गांव जवासा में सोमवार को श्रीराम शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि शोभायात्रा जैसे ही जाटव मोहल्ले में पहुंची कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। ईंट लगने से यात्रा मे शामिल तीन लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घटना के बाद से गांव मे तनाव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामले में ग्राम प्रधान ने एक पक्ष के खिलाफ फरमान जारी कर दिया था। तभी से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को पथराव की वजह माना जाता है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया था। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

डिबाई के मोहल्ला मंडी हरदेव में भी श्रीराम शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान दो कारों में भी तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। घटना में घायल हुए दीपक और आयुष को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि यात्रा संपन्न होने के बाद एक पक्ष के युवक कार से पहुंचे थे और दूसरे पक्ष से अभद्रता करने लगे। उन्हें रोकने की कोशिश करने पर मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ खानपुर के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के लोगों का कहना है कि वायरल हो रही पोस्ट से कस्बे का माहौल खराब हो सकता है। लोगों का कहना है कि खानपुर नगर निवासी युवक पहले भी हिंदू समाज को आहत करने के लिए इस तरह की पोस्ट डालता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed