फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attempt to rape

कलक्ट्रेट गेट पर युवती के साथ छेड़छाड़, बेहोश हुई पीड़िता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape
कलक्ट्रेट गेट पर युवती के साथ छेड़छाड़, बेहोश हुई पीड़िता
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शोहदों के आतंक को रोकना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। एक ओर महकमे की ओर से ‘मिशन शक्ति’ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, शोहदे दिन दहाड़े सरकारी दफ्तरों के बाहर छेड़छाड़ कर रहे हैं। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार शाम को दो शोहदों ने अपने पिता के साथ घर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपियों ने उस पर हमला भी कर दिया। जिसमें वह कुछ देर के लिए अचेत भी हो गई थी। बाद में वहां मौजूद होमगार्डों ने मामला रफादफा करा दिया।

नगर कोतवाली क्षेत्र में शोहदे अब सरकारी दफ्तरों के बाहर भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को एक युवती अपने पिता के साथ कलक्ट्रेट में किसी काम से आई थी। जहां से वह अपने पिता के साथ ही शुक्रवार शाम को अपने घर वापस जाने के लिए निकली थी। बताया गया कि जब वह पार्किंग के निकट पहुंचे तो वहां मौजूद दो लड़कों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़िता व उसके पिता के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। साथ ही एक आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह अचेत हो गई। शोर शराबा होने पर वहां मौजूद होमगार्ड भी आ गए। जिन्होंने पीड़िता व उसके पिता को वहां से जाने के लिए कहा और मामले को मौके पर ही रफादफा कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवकों से होमगार्डों ने कुछ नहीं कहा। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed