{"_id":"66c22769a96173da6d0bb0f5","slug":"attempt-to-rape-a-girl-people-thrashed-the-accused-maulvi-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-120504-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी मौलवी को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी मौलवी को धुना
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक (मौलवी) ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ की। जब युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों से छुड़ाकर गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी नरसेना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते उसकी बेटी मायके आई थी। बताया कि उसकी बेटी अक्सर बीमार रहती है, इसके चलते उसने चचरई निवासी झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक (मौलवी) नसरू को बताया। आरोप है कि शनिवार दोपहर उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी तांत्रिक उसके घर पहुंच गया और उसकी गैरमौजूदगी में ही उसकी बेटी का पकड़कर नब्ज चेक करने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने बेटी को कमरे में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर मौके पर पहुंची उसकी दूसरी बेटी को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। शोर सुनकर मौके पर अन्य पड़ोस के लोग भी पहुंचे और भागते हुए तांत्रिक को पकड़कर पीट दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नसरू को हिरासत में लिया। इसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 75, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम की धारा 3 (2) (वीए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर चचरई निवासी तांत्रिक नसरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।-- गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी नरसेना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते उसकी बेटी मायके आई थी। बताया कि उसकी बेटी अक्सर बीमार रहती है, इसके चलते उसने चचरई निवासी झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक (मौलवी) नसरू को बताया। आरोप है कि शनिवार दोपहर उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी तांत्रिक उसके घर पहुंच गया और उसकी गैरमौजूदगी में ही उसकी बेटी का पकड़कर नब्ज चेक करने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने बेटी को कमरे में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर मौके पर पहुंची उसकी दूसरी बेटी को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। शोर सुनकर मौके पर अन्य पड़ोस के लोग भी पहुंचे और भागते हुए तांत्रिक को पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नसरू को हिरासत में लिया। इसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 75, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम की धारा 3 (2) (वीए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर चचरई निवासी तांत्रिक नसरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।