फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to murder married woman

Bulandshahar News: विवाहिता की हत्या की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Attempt to murder married woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अतिरिक्त दहेज में कार और आभूषण की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


गांव गेंदपुर शेखपुर निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट बताया कि उसकी शादी ढाई साल पहले ककोड़ क्षेत्र के गांव धनोरा निवासी के साथ हुई थी। उनका पति भारतीय सेवा में है। उनके परिजनों ने शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन, दिए गए दान दहेज से उनका पति, ससुर, सास, देवर, जेठ, जेठानी खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में कार और सोने-चांदी के जेवरात की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बताया कि पति के मोबाइल को चेक करने पर पता लगा कि उसके पति ने किसी अन्य महिला के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, जिसके प्रमाण पत्र उसे मिले। जानकारी लगने पर उसके ससुरालियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उसके मायके वाले उसे घर ले आए। आरोप है कि गत 5 जनवरी को वह गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते मे उसके ससुरालयों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोगो को मोके पर आता आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने उसके बाद एसएसपी को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed