फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to commit suicide at SSP office when girl was not recovered

Bulandshahar News: युवती को बरामद नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लापता युवती की बरामदगी के लिए सलेमपुर क्षेत्र के लोगों ने एसएसपी से गुहार लगाई। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस द्वारा बेटी की बरामदगी के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जब थाना सलेमपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने धक्का-मुक्की करते हुए कैरोसीन की बोतल निकालकर आत्मदाह का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को जल्द युवती को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया है।


सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिजन बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब तीन सप्ताह पहले उनकी बेटी घर से लापता हो गई थी। जानकारी करने पर पता चला कि गांव निवासी तीन बच्चों का पिता उनकी बेटी का अपहरण करके ले गया है। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन अभी तक पुलिस युवती को बरामद नहीं कर पाई है। कई बार एसएसपी से भी बरामदगी की गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर एसएसपी ने सलेमपुर थाना प्रभारी को तलब किया। जब सलेमपुर थाना प्रभारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे तो परिजनों ने कहासुनी करते हुए धक्का-मुक्की की। मौके से निकलकर थाना प्रभारी एसएसपी के पास पहुंचे तो एसएसपी ने फटकार लगाते हुए 24 घंटे में युवती को बरामद करने के निर्देश दिए। एसएसपी के सामने पेश होने के बाद बाहर निकले थाना प्रभारी को फिर लोगों ने घेर लिया और हाथापाई का प्रयास किया। इसके बाद लोगों ने अपने हाथ में लिए थैले से कैरोसीन की बोतल निकालकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों और भाकियू नेता कुलदीप गुड्डू ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed