फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on police

बुलंदशहर में पुलिस पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस से हाथापाई, सिपाही की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन

बुगरासी। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुकलाना में लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ गांव के ही चार आरोपियों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इस दौरान आरोपियों ने एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर थाना पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जबकि, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
रविवार रात किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुकलाना में लूट की सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। जानकारी करने पर पता चला कि लूट की सूचना गलत थी। लेनदेन के किसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने लूट की सूचना दी थी। इसे लेकर चौकी इंचार्ज दोनों पक्षों को समझाने लगे, साथ ही गलत सूचना नहीं देने की हिदायत भी दी। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी चार व्यक्ति आए तथा चारों ने पुलिस के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। बात बढ़ती गई और कुछ देर बार आरोपियों ने पुलिस के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली। पुलिस ने उनके चंगुल से खुद को बचाया और थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर भारी भरकम पुलिस फोर्स पहुंच गया। घटना को लेकर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार गौतम ने गांव बुकलाना निवासी सुरेंद्र फौजी, पप्पू मास्टर, अरविंद व बिजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें एक आरोपी सुरेंद्र फौजी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है जबकि शेष तीनों को पुलिस तलाश रही है। एसओ नरसेना शौकेंद्र बालियान ने बताया कि लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस के काम में बाधा डाली गई है। लूटपाट की सूचना भी गलत दी गई थी। पुलिस के काम में बाधा डालने वाले सुरेंद्र फौजी, पप्पू मास्टर, अरिवंद व बिजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुरेंद्र फौजी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष तीनों को तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं पुलिस पर हमले
जिले में बेखौफ बदमाशों के मन में पुलिस का डर नजर नहीं आ रहा है। नरसेना की बुगरासी चौकी पुलिस के साथ रविवार देर रात हुई वारदात कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पूर्व जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम के साथ हाथापाई की घटनाएं होती रही हैं । हाल ही में नगर कोतवाली क्षेत्र में गैंगस्टर में वांछित अपराधी को पकड़ने गई एसओजी टीम पर आरोपियों ने पथराव और फायरिंग कर दी थी। जिसमें पुलिस टीम ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इसके अलावा पूर्व में भी खुर्जा, गुलावठी, सिकंदराबाद आदि क्षेत्रों में पुलिस के साथ हाथापाई करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फर्जी सूचना देने और पुलिस टीम से अभद्रता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed