{"_id":"6016f02b8ebc3ef8da3818f3","slug":"asp-bulandshahr-news-gbd2129353158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संग अन्य पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संग अन्य पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

बुलंदशहर। आसपा और भीम आर्मी की रविवार को नगर के एक निजी होटल में बैठक आयोजित हुई। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 58 पदाधिकारियों ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर रुपये लेकर पद दिलाने का आरोप लगा इस्तीफा दिया। वहीं, संबंधित पदाधिकारी का पुतला फूंककर रोष जताया। दूसरी ओर पार्टी विरोधी गतिविधि मामले में संबंधित पदाधिकारियों को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया।
आसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनपाल सिंह गौतम ने बताया कि भीम आर्मी गत तीन वर्षों से अपने खर्चे पर कार्य कर रही है। लेकिन पार्टी के एक पदाधिकारी द्वारा जिला पंचायत चुनाव के लिए पांच-पांच लाख रुपये लेकर टिकट बांटे जा रहे हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को अवगत कराया गया। पार्टी की बदनामी होने पर पार्टी की छवि खराब होने पर सभी ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही सर्व सम्मति से आरोपी पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार शिरीष का पुतला फूंककर रोष जताया। साथ ही जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। इसके अलावा पार्टी के 57 अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी इस्तीफा दिया गया। वहीं, दूसरी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा प्रीतम सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष मदनपाल गौतम, जिला सचिव सुधी, त्रिलोक चंद, केपी गौतम और शाह फैसल, जाकिर फारुख, विक्रांत आदि को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया।