{"_id":"681b9be51000c8189702d3d0","slug":"as-soon-as-the-siren-sounded-the-students-lay-down-on-the-ground-and-hid-under-chairs-and-tables-bulandshahr-news-c-30-1-ald1006-629294-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सायरन बजते ही जमीन पर लेटे और कुर्सी व मेज के नीचे छिपे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सायरन बजते ही जमीन पर लेटे और कुर्सी व मेज के नीचे छिपे छात्र
विज्ञापन
जहांगीराबाद के राजकीय कॉलेज में बचाव के तरीके जानती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर/अनूपशहर/जहांगीराबाद/स्याना/गुलावठी/शिकारपुर/डिबाई/अहार/ऊंचागांव/खानपुर/औरंगाबाद/सिकंदराबाद/ककोड़। आपात स्थिति में खुद को बचाने के लिए जिले भर के शिक्षण संस्थानों में बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान सायरन बजते ही सभी जमीन पर लेट गए और कुर्सी व मेज के नीचे छिप कर अपने को सुरक्षित कर लिया। कई जगह आग बुझाने, तो घायल को उपचार के लिए सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का भी अभ्यास किया। इसमें अधिकारियों व शिक्षकों के साथ एनसीसी के अधिकारी और कैडेट्स का विशेष योगदान रहा। जिला कारागार में भी कारागार प्रशासन ने बंदियों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी। तहसील परिसर में भी मॉकड्रिल कराई गई।
स्कूलों में जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे का ऑडियो सुनाया गया। डीआईओएस की मौजूदगी में मुस्लिम इंटर कॉलेज और बीएसए ने कई स्कूलों में हुई मॉकड्रिल में भागीदारी की। नगर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, रैनेसा स्कूल, सेंट मोमिना स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज,
आईपी कॉलेज प्रथम परिसर समेत सभी शिक्षण संस्थानों में मॉकड्रिल हुई। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूर्व एनसीसी लेफ्टिनेंट योगेश नागर व प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान ने सभी को बचाव के तरीके बताए। एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर में भी बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन
अनूपशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज एनसीसी से आए सूबेदार मनिंदर सिंह और हवलदार भूपेंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को मॉकड्रिल का महत्व समझाया। उन्होंने सुरक्षा और बचाव के उपायों का प्रदर्शन भी किया। प्रधानाचार्य शशि बाला पंत ने कहा कि किसी भी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे सीखे गए सुरक्षा उपायों को अपने परिवार के सदस्यों को भी बताएं।
जहांगीराबाद के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल व एनसीसी अधिकारियों ने बचाव के तरीके बताए। ऊंचागांव क्षेत्र के विवेकानंद इंटर कॉलेज, गुलावठी, शिकारपुर, डिबाई, अहार और खानपुर के शिक्षण संस्थानों में भी मॉकड्रिल कराई गई। स्याना के भूकन सरन उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य आभा अग्रवाल ने बचाव के तरीके बताए। सीओ प्रखर पांडेय, कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ अमित कुमार आदि मौजूद रहे। बीडीएम पब्लिक स्कूल व इंदिरा गांधी कन्या इंटर कालेज में भी मॉकड्रिल हुई।
औरंगाबाद क्षेत्र के अमर सिंह इंटर काॅलेज लखावटी में 36 यूपी बटालियन के सूबेदार जितेंद्र सिंह ने मॉकड्रिल कराकर छात्रों को पूर्वाभ्यास कराया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य कैप्टन लखन शर्मा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। डिबाई पुलिस चौकी में कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने नगर के संभ्रांत नागरिकों की बैठक कर शाम 7:00 बजे से 10 मिनट का ब्लैक आउट किए जाने के बारे में जानकारी दी।
देश हित में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग बनाए रखने की अपील की। व्हाट्सएप फेसबुक पर बिना पुष्टि के कोई समाचार शेयर न करने की बात कही। वहीं, गांव कसेरकला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों को मॉकड्रिल का अभ्यास कराया व आग बुझाने के तरीके बताए।
सिकंदराबाद व ककोड़ क्षेत्र के जैन इंटर कॉलेज, एमएस इंटर कॉलेज, दयावती दीवान सिंह शुल्क सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, स्वामी दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीडी कबाड़ी गर्ल्स इंटर कॉलेज, अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज समेत अन्य स्कूलों में सायरन बजाकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का भी अभ्यास कराया गया।