फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   AQI drops below 300, danger persists

Bulandshahar News: 300 से कम हुआ एक्यूआई, खतरा बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
AQI drops below 300, danger persists
बुलंदशहर। कोहरा छाने के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली गिरावट आई है। सोमवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 288 व खुर्जा का 247 मापा गया लेकिन अभी 300 के करीब रहने पर खतरा बना हुआ है। उधर, कूड़ा-कचरा जलाने वालों को पालिका अफसर चिह्नित करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को इस वर्ष अबतक का सबसे अधिक एक्यूआई 348 दर्ज किया गया था। सोमवार को एक्यूआई में 60 अंकों की गिरावट हुई। सोमवार को भी कई जगह कूड़ा-कचरा जलता मिला। विशेषज्ञ आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। ऐसे में वह घर से बाहर निकलते समय मास्क और आंखों पर चश्मा लगाने की सलाह दे रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि मौसम बदलने, हवा की गति शांत रहने व तापमान में गिरावट होने की वजह से एक्यूआई के ग्राफ में उतार-चढ़ाव हो रहा है। पालिका भी लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed